महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ 12 को विरोध मार्च
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2015 8:32 AM
विज्ञापन
दुमका : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन व मध्याह्न् भोजन कर्मी की संयुक्त बैठक रविवार को हटिया परिसर में हुई. शोभा सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अब तक मिड डे मिल कर्मियों की मांगों पर किसी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर नाराजगी जतायी […]
विज्ञापन
दुमका : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन व मध्याह्न् भोजन कर्मी की संयुक्त बैठक रविवार को हटिया परिसर में हुई. शोभा सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अब तक मिड डे मिल कर्मियों की मांगों पर किसी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर नाराजगी जतायी गई.
श्रीमती सोरेन ने कहा कि महिला सुरक्षा व उनके विकास की बडी़-बड़ी बातें करने वाली मोदी सरकार एवं झारखंड में रघुवर दास की सरकार ने अब तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है. आये दिन महिलाओं पर हो रहे जुर्म, दुष्कर्म, दहेज हत्या आदि पर दु:ख प्रकट किया और इन अत्याचारों के खिलाफ 12 फरवरी को एक विरोध मार्च निकालने तथा उपायुक्त को मांगों का ज्ञापन सौंपने के निर्णय से अवगत कराया.
यह विरोध मार्च ऐपवा के स्थापना दिवस के अवसर पर निकाला जायेगा. मौके पर शांति हांसदा, शनि किस्कू, फुलमुनी देवी, सुहागिनी मुमरू, किरण मुमरू, किरण मुमरू, बसंती मुमरू, नमिता भंडारी, मुनी कुलिन सहित बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










