पेंच में फंसा रिंग रोड का निर्माण

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2015 8:31 AM

विज्ञापन

सरकारी स्तर पर प्रयास शिथिल दुमका : दुमका में रिंग रोड बनाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास शिथिल पड़ गया है. रिंग रोड निर्माण का यह पेंच भू अर्जन को लेकर ही फंसा हुआ है. पुराने दर से भुगतान के भूमि अधिग्रहण के लिए पथ निर्माण विभाग ने एक बार लगभग 4.50 करोड़ रुपये […]

विज्ञापन
सरकारी स्तर पर प्रयास शिथिल
दुमका : दुमका में रिंग रोड बनाने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास शिथिल पड़ गया है. रिंग रोड निर्माण का यह पेंच भू अर्जन को लेकर ही फंसा हुआ है. पुराने दर से भुगतान के भूमि अधिग्रहण के लिए पथ निर्माण विभाग ने एक बार लगभग 4.50 करोड़ रुपये भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराया था, पर तुरंत नये दर के लागू हो जाने से राशि कम पड़ गयी और प्रक्रिया शिथिल पड़ गयी.
बताया जा रहा है कि भू अर्जन की यह प्रक्रिया दुमका अंचल के खैरबनी, बागडुबी, बेहराबांक, कुरुवा, ननकू कुरुवा, श्रीअमड़ा, रानीडिंडा, अंदीपुर एवं जोगीडीह मौजा में होना है. खैरबनी, बागडुबी, बेहराबांक, कुरुवा, ननकू कुरुवा, श्री अमड़ा एवं रानीडिंडा मौजा में भू अर्जन के लिए आवश्यक राशि की मांग पथ निर्माण विभाग से की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola