वसिंदा संघ चलेयेगा डोर-टू-डोर अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2015 10:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड दान पत्र वसिंदा संघ की बैठक रविवार को केवटपाड़ा में हुई. जिलाध्यक्ष देवेंद्र पोद्दार ने संघ के छह सूत्री मांगों पर चर्चा की और संघ की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व महिला संगठनों को अपने दायित्व को नियमित रूप से निभाने व पंचायत के हर गांव में डोर-टू-डोर पदयात्रा चलाने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड दान पत्र वसिंदा संघ की बैठक रविवार को केवटपाड़ा में हुई. जिलाध्यक्ष देवेंद्र पोद्दार ने संघ के छह सूत्री मांगों पर चर्चा की और संघ की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व महिला संगठनों को अपने दायित्व को नियमित रूप से निभाने व पंचायत के हर गांव में डोर-टू-डोर पदयात्रा चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नयी सरकार से सभी जाति तथा वर्गों में काफी उम्मीद जगी है. संगठन मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि एसपीटी एक्ट झारखंड के विकास में रोड़ा साबित हो रहा है. इसमें सुधार के बगैर राज्य का विकास कठिन है. अगर सरकार संघ की छह सूत्री मांगों पर विचार नहीं करेगा, तो संघ उग्र आंदोलन करेगा. बैठक में अवधेश नाथ शरण, अखिलेश सिंह, सुचित्रा साहा, कौशल्या देवी, किरण देवी, दयानंद रामेश्वरम, मो सलाउद्दीन, जगदीश तुरी, संतोष कुमार, संजीव कुमार, निर्मला, विद्या चौधरी आदि मौजूद थे. ………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola