करंट से घायल तीन मरीजों से अस्पताल मिलने पहुंचे हेमंत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 10:02 PM

विज्ञापन

दुमका: विद्युत स्पर्शाघात से घायल तीन मरीजों से मिलने तथा उनका हालचाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन सदर अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने अस्पताल की कु व्यवस्था देख नाराजगी जतायी तथा इन मरीजों बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भिजवाया. करंट लगने से घायल घासीपुर पंचायत के धमना निवासी इलियस टुडू […]

विज्ञापन

दुमका: विद्युत स्पर्शाघात से घायल तीन मरीजों से मिलने तथा उनका हालचाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन सदर अस्पताल पहुंचे.

यहां उन्होंने अस्पताल की कु व्यवस्था देख नाराजगी जतायी तथा इन मरीजों बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भिजवाया. करंट लगने से घायल घासीपुर पंचायत के धमना निवासी इलियस टुडू व राजकुमार टुडू तथा शहरघाटी के सोमलाल मरांडी को सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में भरती किया गया था.

अस्पताल के बर्न वार्ड की बदहाली तथा मरीजों का समुचित इलाज नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी तथा अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था में सुधार करने को कहा. निरीक्षण के क्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह एवं जिला सचिव शिव कुमार बास्की मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola