14 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में होगी मेलरों की सभा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 10:02 PM

विज्ञापन

हंसडीहा: हंसडीहा के हथगढ़ में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा की बैठक किशन सिंह मेलर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मेलर संगठन के 10वें स्थापना दिवस को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. स्वराज्य का हक, अस्मिता एवं सम्मान की रक्षा को लेकर योजना बनायी गयी तथा सरकार के तानाशाह रवैये के खिलाफ रणनीति तैयार […]

विज्ञापन

हंसडीहा: हंसडीहा के हथगढ़ में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा की बैठक किशन सिंह मेलर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मेलर संगठन के 10वें स्थापना दिवस को सफल बनाने पर चर्चा की गयी.

स्वराज्य का हक, अस्मिता एवं सम्मान की रक्षा को लेकर योजना बनायी गयी तथा सरकार के तानाशाह रवैये के खिलाफ रणनीति तैयार की गई़ संगठन के जल, जंगल, जमीन संरक्षण समिति के केन्द्रीय सचिव वानेश्वर राय मेलर ने कहा कि यहां बसे खैतोरी, भुईयां, घटवाल पहाडि़या जाति के जमीन को जबरन हथियाने की कोशिशें हो रही है.

इसे तेज करने के लिए ही भूमि अघिग्रहण जैसे अध्यादेश लाये जा रहे हैं. संगठन इसके विरोध में कड़ा रूख अपनाने को तैयार है़ 14 फरवरी को संगठन के 10वें स्थापना दिवस में अपने हक-अधिकार की लड़ाई के लिए श्री मेलर ने अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान दुमका पहुंचने की अपील की. जिसमें विश्वनाथ ईश्वर मेलर, आनंदी राउत मेलर, किशुन सिंह मेलर, बुधन राय मेलर, मंटू सिंह मेलर, सुबोध मांझी मेलर के अलावे संगठन के लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola