भाजपा ने लगाया सदस्यता अभियान शिविर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:02 PM
प्रतिनिधि, दुमकाभारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को टीन बाजार चौक में नगर अध्यक्ष अमिता रक्षित की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया. जिसमें दो सौ से अधिक लोगों को ऑनलाइन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गई. श्री रक्षित ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में भाजपा का सदस्यता अभियान […]
प्रतिनिधि, दुमकाभारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को टीन बाजार चौक में नगर अध्यक्ष अमिता रक्षित की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया. जिसमें दो सौ से अधिक लोगों को ऑनलाइन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गई. श्री रक्षित ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लाखों लोगों को भाजपा से जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाया जा सके. मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता, निरोज बैरा, मृणाल मिश्रा, नवल किस्कू, विक्की राउत, रविशंकर मंडल, विवेक भगत, विजय राउत, शशिकांत मंडल, अजय राउत,सुनिल राउत आदि मौजूद थे. वहीं जामा प्रखंड के कालेश्वर लायक की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया. ……………………………….फोटो4 दुमका-30बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करते लोग……………………………….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










