झामुमो को 36वां झारखंड दिवस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2015 8:03 PM

विज्ञापन

– महापुरुषों की प्रतिमा पर नेताओं ने किया माल्यार्पण- रैली में आगे-आगे चल रहा था कलाकारों का जत्था- सभी कार्यकर्ता-समर्थक थामे हुए थे पार्टी का झंडासंवाददाता, दुमका36 वें झारखंड दिवस पर एसपी कालेज मैदान से रैली निकाली गयी. रैली को विधायक प्रो स्टीफन मरांडी व नलिन सोरेन ने रवाना किया. इस दौरान उनकेे साथ लिट्टीपाड़ा […]

विज्ञापन

– महापुरुषों की प्रतिमा पर नेताओं ने किया माल्यार्पण- रैली में आगे-आगे चल रहा था कलाकारों का जत्था- सभी कार्यकर्ता-समर्थक थामे हुए थे पार्टी का झंडासंवाददाता, दुमका36 वें झारखंड दिवस पर एसपी कालेज मैदान से रैली निकाली गयी. रैली को विधायक प्रो स्टीफन मरांडी व नलिन सोरेन ने रवाना किया. इस दौरान उनकेे साथ लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू भी मौजूद थे. पोखरा चौक तक रैली की अगुवाई डॉ मुर्मू व जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह करते रहे. रैली बाद में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पोखरा चौकपहुंचे और रैली में शामिल कार्यकर्ताओं-समर्थकों की भीड़ का अभिनंदन किया. यहां श्री सोरेन ने अमर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां से वे इस रैली में शामिल हुए. गांव-देहात से ग्रामीण भी मांदर-तमाक और परंपरागत हथियारों के साथ रैली में जुटते गये. सभी कार्यकर्ता-समर्थक हाथों में झंडे थामे हुए थे. रैली के आगे-आगे कलाकारों का जत्था नाचते-गाते आगे बढ़ रही थी. रैली में शामिल नेताओं-समर्थकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. अंधेरा ढलने से पहले मुख्य मार्गोंं से गुजर कर रैली गांधी मैदान पहुंची और जनसभा में तब्दील हो गयी. ——————–2 जेएमएम 0 से 6 तक——————–एसपी कॉलेज में रैली में शामिल प्रो स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन व डॉ अनिल मुर्मू/पोखरा चौक में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व सीएम हेमंत सोरेन.——————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola