ePaper

दुमका में 2 सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, मसलिया में डेढ़ घंटे रोड जाम

Updated at : 28 Apr 2024 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका में 2 सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, मसलिया में डेढ़ घंटे रोड जाम

दुमका में 2 सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है. मसलिया में हुए एक हादसे के बाद डेढ़ घंटे तक लोगों ने रोड जाम कर दी. सीओ ने कहा है कि एक लाख रुपए मुआवजा का प्रावधान है.

विज्ञापन

दुमका जिले में रविवार (28 अप्रैल) को 2 सड़क दुर्घटनाओं 3 लोगों की मौत हो गई. दुमका नगर में अज्ञात वाहन से कुचलकर 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि मसलिया में ट्रेलर के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई. अधेड़ की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक रोड को जाम कर दिया.

दुमका में अज्ञात वाहन से कुचलकर 2 युवक की मौत

दुमका नगर में रिंग रोड बाईपास मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आंदीपुर के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान दुमका शहर के न्यू बांधपाड़ा मोहल्ला के अखलेश कुमार साह (45) और पुलिस लाइन मजिस्ट्रेट कॉलोनी के धर्मेंद्र कुमार दास (35) के रूप में हुई है. दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. आंदीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर दोनों की मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

मसलिया में अधेड़ की मौत, गुस्साये लोगों ने रोड को जाम किया

मसलिया थाना क्षेत्र के लहरजोरिया स्टेडियम मैदान के पास ट्रेलर के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना साहिबगंज-गोबिंदपुर मुख्य पथ के लहरजोरिया मैदान के पास सुबह करीब पौने 9 बजे हुई. गोलपुर गांव निवासी 55 वर्षीय आनंद भंडारी दुमका वाली बस में चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने उन्हें धक्का मार दिया. आनंद भंडारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर फरार हो गया.

Also Read : दुमका के रानीश्वर में मेले से लौटते वक्त पलटी टेंपो, एक की मौत, चार घायल

मुआवजे की मांग पर लोगों ने रोड को कर दिया जाम

मृतक के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया. ट्रेलर को पकड़ने व मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांगो पर डेढ़ घंटे तक लोग तेज धूप में सड़क पर डटे रहे. सूचना मिलने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया.

नवासर गांव में दास होटल में खड़ा मिला ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर गाड़ी की खोजबीन शुरू की गई. पुलिस को नवासर गांव के दास होटल में ट्रेलर खड़ा मिला. पुलिस ने ट्रेलर (एनएल 01एजी 2532) को जब्त कर लिया. मसलिया के सीओ रंजन यादव एवं बीडीओ मो अजफर हसनैन भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को उचित मुआ‍वजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने रोड को खाली कर दिया.

परिजनों का आरोप- चालक की लापरवाही से हुई आनंद की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया. परिजनों की मानें, तो चालक की लापरवाही की वजह से आनंद की मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि आनंद सुबह से तैयार होकर भांजी की शादी में लकड़ापहाड़ी जाने के लिए घर से पैदल निकला था. मुख्य पथ पर बस में चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी दौरा दुमका की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

सीओ बोले- एक लाख रुपए मुआ‍वजा का है प्रावधान

इस संबंध में अंचल अधिकारी रंजन यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मौत पर आपदा के तहत एक लाख रुपए मुआवजा का प्रावधान है. मृतक के आश्रित को यह रकम दी जाएगी. वहीं बीडीओ मो अजफर हसनैन ने कहा कि मृतक की पत्नी को विधवा सम्मान पेंशन एवं आवास देने का भी आश्वासन दिया गया.

Also Read : दुमका में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

Also Read : हादसे में विश्वभारती विवि के प्रोफेसर, उनकी पत्नी व बेटी घायल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola