हादसे में विश्वभारती विवि के प्रोफेसर, उनकी पत्नी व बेटी घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 11:20 PM
दुमका-सिउड़ी मार्ग में हामिदपुर पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
रानीश्वर. दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर रानीश्वर थाना क्षेत्र के हामिदपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार बैल को बचाने के क्रम में कार सड़क किनारे कंक्रीट के पीलर में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार विश्वभारती विश्वविद्यालय के अध्यापक शांतनु जैना, उनकी पत्नी सुप्रीति जैना व पुत्री पुष्पलता जैना घायल हो गये हैं. डॉ आजाद शेखर पंडित ने बताया कि तीनों में से दो की हालत गंभीर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










