सांसद ने पीएम जनमन से बननेवाली दो सड़कों का किया शिलान्यास

Author Sadhan sen|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते सांसद नलीन सोरेन | Prabhat Khabar Network

दुमका के रानीश्वर में सांसद नलीन सोरेन ने पीएम जनमन योजना के तहत दो नई सड़कों का शिलान्यास किया, जिससे पहाड़िया समुदाय के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

रानीश्वर : सदर प्रखंड के रानीबहाल के पीडब्ल्यूडी रोड से मंगलापोखर से आमबागान पहाड़िया टोला तक सड़क व पीडब्ल्यूडी रोड धाजापाड़ा से धोवाडंगाल पहाड़िया टोला तक सड़क निर्माण कार्य का सांसद नलीन सोरेन ने शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार दोनों सड़क निर्माण कार्य पीएम जनमन के तहत कराया जायेगा. मंगलापोखर से आमबागान तक सड़क की लंबाई 550 मीटर है. जिसकी प्राक्कलित राशि 54.712 लाख है. तथा धाजापाड़ा से धोवाडंगाल सड़क की लंबाई 1.67 किलोमीटर है. जिसकी प्राक्कलित राशि 161. 494 लाख रुपए है. सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग दुमका प्रमंडल के अंतर्गत कराया जायेगा. शिलान्यास के मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता मनीष कुमार आदि के अलावा जेएमएम कार्यकर्ता उपस्थित थे. मंगलापोखर से आमबागान पहाड़िया टोला तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं था. ग्रामीणों को धान खेत के मेड़ से होकर आना जाना करना पड़ता था. पहाड़िया समुदाय के लोगों ने चंदा कर कुछ दूरी तक अपने स्तर से अस्थायी सड़क बनाया था. जबकि दुमका सिउड़ी मुख्य सड़क के बांदरकोंदा से आमबागान पहाड़िया टोला तक पक्की सड़क बनाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग से करीब पांच साल पहले टेंडर आमंत्रित किया गया था. पर आमबागान तक नक्शे पर सड़क नहीं रहने से आमबागान पहुंचने के पहले ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था. जिससे पहाड़िया समुदाय के लोगों की समस्या बरकरार रह गया था. वहीं दुमका सिउड़ी मुख्य सड़क के धाजापाड़ा से धोवाडंगाल पहाड़िया टोला तक पहुंचने का पक्की सड़क नहीं था. अब पक्की सड़क निर्माण कराये जाने से पहाड़िया समुदाय के लोगों की यातायात व्यवस्था सुलभ हो जायेगा. फोटो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते सांसद नलीन सोरेन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola