वार्ता के बाद शुरु हुआ चावल के रैक को खाली करने का काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 11:03 PM
संवाददाता, दुमकाएफसीआइ का चावल लदा रैक लेकर दुमका रेलवे स्टेशन पहुंची मालगाड़ी को खाली करवाने में काफी फजीहत हुई. रैक प्वाइंट पर पत्थर गिरे रहने से कल रैक आने के बाद चावल उतारा नहीं जा सका था. मजदूर एक दिन बेकार बैठे रह गये. दिन भर की मजदूरी की मंग को लेकर वे कल से […]
संवाददाता, दुमकाएफसीआइ का चावल लदा रैक लेकर दुमका रेलवे स्टेशन पहुंची मालगाड़ी को खाली करवाने में काफी फजीहत हुई. रैक प्वाइंट पर पत्थर गिरे रहने से कल रैक आने के बाद चावल उतारा नहीं जा सका था. मजदूर एक दिन बेकार बैठे रह गये. दिन भर की मजदूरी की मंग को लेकर वे कल से ही आंदोलन पर उतारु थे और रह-रह कर नारेबाजी कर रहे थे. सोमवार को वार्ता के बाद मजदूर शांत हुए और रैक प्वाइंट पर ट्रक लगाकर रैक को खाली करने का काम दोपहर बाद शुरु कराया जा सका. मिली जानकारी के मुताबिक रैक को खाली करने के लिए दुमका व जसीडीह के सैंकड़ों मजदूर रेलवे स्टेशन पहुंचे हुए थे. कल गिट्टी हटाने के लिए जेसीबी लगायी गयी थी, बावजूद उसे हटाकर चावल उतारने का काम शुरू नहीं हो सका था. वार्ता में दुमका के स्टेशन मैनेजर श्रीप्रकाश, मजदूर नेता मो लतीफ, प्रभु पंडित, संतोष रजक आदि मौजूद थे.————-5 डभ्एमके 58
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










