जिले के पारा शिक्षक घेरेंगे बीआरसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2014 9:35 AM
विज्ञापन
दलाही : झारखण्ड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की एक बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष माणिक चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के बैनर तले दो जनवरी को बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीआरसी मसलिया का घेराव करने का निर्णय लिया गया़ मौके पर जिला अध्यक्ष व्रजमोहन यादव ने विभाग की […]
विज्ञापन
दलाही : झारखण्ड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की एक बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष माणिक चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में संघ के बैनर तले दो जनवरी को बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बीआरसी मसलिया का घेराव करने का निर्णय लिया गया़ मौके पर जिला अध्यक्ष व्रजमोहन यादव ने विभाग की उदासीन रवैये पर चिंता प्रकट की.
और कहा कि पारा शिक्षकों का मार्च माह का मानदेय एवं वर्तमान में दो माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है प्रखंड एवं जिला कार्यालय द्वारा 12 करोड़ रुपये का समायोजन नहीं करने के कारण पारा शिक्षकों के मानदेय को रोका गया है़ बैठक में पारा शिक्षकों ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दो जनवरी को सांकेतिक घेराव किया जायेगा.
यदि इसपर कोई पहल नहीं हुआ तो, शिक्षक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. पारा शिक्षकों ने मंत्री के मसलिया आगमन पर मंगलवार को एक स्मार पत्र भी सौंपा. मौके पर सुनिराम हांसदा, सुनिल मुमरू, सव्यसाची यादव, बाबू सिंह हांसदा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










