सुनो चंपा, सुनो तारा... कोई जीता...कोई हारा...दुमका में भाजपाइयों ने एक साथ मनायी होली-दीपावली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2014 12:02 AM
दुमका : सुनो चंपा…सुनो तारा…कोई जीता…कोई हारा…. उपराजधानी दुमका में चुनाव परिणाम आने के बाद से यही एक गाना गूंजता रहा. पॉलिटेक्निक परिसर से ही भाजपा-आजसू के उत्साही कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल खेलते हुए तथा मिठाइयां बांटते हुए अपनी खुशी का इजहार किया. जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान […]
दुमका : सुनो चंपा…सुनो तारा…कोई जीता…कोई हारा…. उपराजधानी दुमका में चुनाव परिणाम आने के बाद से यही एक गाना गूंजता रहा. पॉलिटेक्निक परिसर से ही भाजपा-आजसू के उत्साही कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल खेलते हुए तथा मिठाइयां बांटते हुए अपनी खुशी का इजहार किया. जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान दुमका की नवनिर्वाचित विधायक डॉ लुईस ने खुली जिप्सी में पूरे दुमका नगरवासियों का अभिनंदन किया तथा जीत के लिए आभार जताया. इस जुलूस में भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मिठु झा, शशांक शेखर भुई, युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह, महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष ममता साह, प्रिया रक्षित के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










