दुमका का पारा लुढ़क कर छह डिग्री पहुंचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 11:10 AM

विज्ञापन

शीतलहरी से लोगों को हो रही है परेशानी दुमका : उपराजधानी दुमका में रविवार का दिन इस बार के ठंड के मौसम में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा. रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दिन भर धूप नहीं निकलने और शीतलहरी चलने से लोगों ने हाड़ कंपकपाने वाली ठंड […]

विज्ञापन
शीतलहरी से लोगों को हो रही है परेशानी
दुमका : उपराजधानी दुमका में रविवार का दिन इस बार के ठंड के मौसम में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा. रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दिन भर धूप नहीं निकलने और शीतलहरी चलने से लोगों ने हाड़ कंपकपाने वाली ठंड का अहसास किया.
पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था. सुबह से ही दुमका सहित आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से धूप नहीं निकली.
हालांकि दिन में सर्द हवायें बह रही थी, लेकिन उतनी कंपकंपाने वाली ठंड नहीं थी, लेकिन शाम के वक्त तेज शीतलहर चलने की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलना पड़ा. शाम सात बजे के बाद ही शहरी क्षेत्र में शीतलहर की वजह से सन्नाटा पसर गया था. ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola