भाजपा की सभा में हंगामा करने वाले दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

दुमका कोर्ट. आचार संहिता उल्लंघन करने तथा भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में घूस कर हंगामा करने के मामले में दुमका नगर थाना की पुलिस ने महुआडंगाल के पप्पू राउत एवं गोशाला रोड के रहने वाले विप्लव शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एएसआइ मनोज कुमार मिश्रा ने महुआडंगाल चौक से […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट. आचार संहिता उल्लंघन करने तथा भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में घूस कर हंगामा करने के मामले में दुमका नगर थाना की पुलिस ने महुआडंगाल के पप्पू राउत एवं गोशाला रोड के रहने वाले विप्लव शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एएसआइ मनोज कुमार मिश्रा ने महुआडंगाल चौक से बुधवार को 10 बजे उसकी गिरफ्तारी की. प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह कनीय अभियंता विकास कुमार ने नगर थाना में भादवि की दफा 143 व 353 एवं आरपी एक्ट की धारा 127 (1) के तहत पप्पू राउत, विप्लव शर्मा एवं 25-30 अज्ञात झामुमो कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोप लगाया था कि भाजपा की सभा के दौरान मंच के सामने झामुमो कार्यकर्ता डीजे साउंड लगे वाहन के साथ पहुंच गये थे और सभा में बाधा डाला. पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें हटाना चाहा, तो उनकी भी अनसुनी कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola