प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपाईयों ने की तैयारी बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 9:02 PM
संवाददाता, दुमकाभारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को झारखंड के प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुमका, देवघर, गोड्डा एवं जामताड़ा जिले के नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की तथा जनसभा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जनसभा के प्रचार प्रसार से […]
संवाददाता, दुमकाभारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को झारखंड के प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुमका, देवघर, गोड्डा एवं जामताड़ा जिले के नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की तथा जनसभा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जनसभा के प्रचार प्रसार से लेकर लोगों को इसमें आमंत्रित करने के लिए पूरी योजना बनायी गयी. बैठक में संताल परगना प्रभारी बीडी शर्मा, डॉ धान सिंह रावत, छत्तीसगढ़ से पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी, दुमका जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, गोड्डा के आर मेहता, देवघर के नवल राय व जामताड़ा के सुरेश राय के अलावा सभी विधानसभाओं के चुनाव अभिकर्ता, विधानसभा संयोजक, पूर्णकालिक सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंच-मोरचा के अध्यक्ष आदि शामिल हुए.—————–फोटो5-डीएमके-बीजेपी-मीटिंगबैठक में मौजूद भाजपा के नेतागण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










