विकलांग दिवस//नि:शक्तता प्रतिभा के विकास में बाधक नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2014 11:02 PM

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाअंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नेहरू युवा केंद्र एवं विकलांग पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दुमका सदर प्रखंड के विकास भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला जज तृतीय श्री प्रकाश दुबे, प्राधिकार के सचिव राधाकृष्ण, अधिवक्ता किरण तिवारी, कुमार प्रभात एवं […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाअंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नेहरू युवा केंद्र एवं विकलांग पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दुमका सदर प्रखंड के विकास भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला जज तृतीय श्री प्रकाश दुबे, प्राधिकार के सचिव राधाकृष्ण, अधिवक्ता किरण तिवारी, कुमार प्रभात एवं अच्यूत केशव ने दीप प्रज्वलित कर किया. अवसर जिला जज तृतीय श्रीप्रकाश दुबे ने कहा कि विकलांगता कभी प्रतिभा के विकास में आडे़ नहीं रही. केवल हौसला बुलंद होना चाहिए. समाज को चाहिए कि ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ा कर रखें. प्राधिकार के सचिव राधाकृष्ण ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शक्तों को दी जाने वाली विभिन्न सहायता की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक रेमिंस मिंज, विकलांग पुनर्वास केंद्र के रंजीत बनर्जी, नेहरू युवा केंद्र के सहयोगी विक्की साह आदि उपस्थित थे.———————–विधिक-1/2———————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola