चुनाव// गरीब व राजा सहित 12 ने कटवायी नाजीर रसीद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 7:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाविधानसभा चुनाव 2014 के बाबत दुमका जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र क्रमश: दुमका, जामा, जरमुंडी एवं शिकारीपाड़ा के लिए अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन 12 प्रत्याशियों ने अपने चुनाव अभिकर्ताओं के माध्यम से नाजीर रसीद कटवाया. नाजीर रसीद कटवाने वालों में दुमका से प्रेमचंद्र किस्कू व सागेन मुर्मू, शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाविधानसभा चुनाव 2014 के बाबत दुमका जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र क्रमश: दुमका, जामा, जरमुंडी एवं शिकारीपाड़ा के लिए अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन 12 प्रत्याशियों ने अपने चुनाव अभिकर्ताओं के माध्यम से नाजीर रसीद कटवाया. नाजीर रसीद कटवाने वालों में दुमका से प्रेमचंद्र किस्कू व सागेन मुर्मू, शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजा मरांडी व सुनील बेसरा, जामा से अवलियश सोरेन, बोनेल किस्कू व मंत्री मुर्मू तथा जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से रामप्रीत रजक, बादल, सुनील प्रसाद वर्मा, विभीषण यादव व गरीब दास शामिल हैं. राजा मरांडी, सागेन मुर्मू व बादल संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. वहीं गरीब दास शिवसेना से चुनाव लड़ने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola