धनकटनी के लिए गये युवक की नदी में मिली लाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 11:02 PM
हंसडीहा : हंसडीहा थाना क्षेत्र के लकड़बांक में धोबै नदी के किनारे से पुलिस ने बुधवार को एक शव बरामद किया है. युवक का शव नदी किनारे बालू में गड़ा हुआ था. उसकी पहचान 30 वर्षीय सुभाष मांझी के तौर पर की है. जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई निवास मांझी ने पुलिस को बताया […]
हंसडीहा : हंसडीहा थाना क्षेत्र के लकड़बांक में धोबै नदी के किनारे से पुलिस ने बुधवार को एक शव बरामद किया है. युवक का शव नदी किनारे बालू में गड़ा हुआ था. उसकी पहचान 30 वर्षीय सुभाष मांझी के तौर पर की है. जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई निवास मांझी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को गांव के मोतीलाल दर्वे के घर में उसका भाई धनकटनी के लिए गया हुआ था, पर वहां से घर वापस नहीं लौटा.
पूछने पर दर्वे ने बताया कि काम के बाद उसका भाई वापस घर के लिए चला गया था. बुधवार की सुबह एक चरवाहा से पुलिस को सूचना मिली कि नदी के किनारे कुत्ते भुक रहे हैं. बालू को हटाने से उसके नीचे से सुभाष मांझी का शव मिला जिसे बाद में पुलिस ने कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मोतीलाल दर्वे समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को बालू में गाड़ देने का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजवाया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मृतक की भाई की मानें तो आपसी रंजिश में यह हत्या की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










