चुनाव//शिकारीपाड़ा में लोजपा ने शिवधन को दिया टिकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 9:03 PM
संवाददाता, दुमकाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन के तहत शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. शिकारीपाड़ा से लोजपा के टिकट पर शिवधन मुर्मू चुनाव लड़ेंगे. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता के हवाले से जिलाध्यक्ष गिरधारी झा ने बताया कि पार्टी ने शिवधन मुर्मू को प्रत्याशी घोषित कर दिया […]
संवाददाता, दुमकाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन के तहत शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. शिकारीपाड़ा से लोजपा के टिकट पर शिवधन मुर्मू चुनाव लड़ेंगे. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता के हवाले से जिलाध्यक्ष गिरधारी झा ने बताया कि पार्टी ने शिवधन मुर्मू को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. इसकी विधिवत घोषणा दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान की उपस्थिति में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कर दी है. शिवधन को उम्मीदवार बनाये जाने पर लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर शिवेंद्र सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष गिरधारी झा, जिला महासचिव हेमंत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमन सिंह, राजीव गुप्ता, दीनु बनर्जी आदि ने हर्ष जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










