पेज-3// चुनाव पैकेट// आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 30 मामलों में 17 प्राथमिकी// सबसे अधिक 11 मामले झामुमो के
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 9:03 PM
किस विस में कितने मामलेजामा-2, जरमुंडी-2, शिकारीपाड़ा-5 तथा दुमका-8——————————–विभिन्न दल के खिलाफ आये मामलेभाजपा-3, कांग्रेस-1, झामुमो-11, आजसू-4, जेवीएम-2, मेलर संगठन-2, राजद-1, एवीबीपी-1, तृणमूल कांग्रेस-2,जेपीपी-1——————————–संवाददाता, दुमकाविधानसभा चुनाव 2014 के बाबत अब तक दुमका जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता के कुल 30 मामले में 17 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं. सर्वाधिक 11 मामला अब तक […]
किस विस में कितने मामलेजामा-2, जरमुंडी-2, शिकारीपाड़ा-5 तथा दुमका-8——————————–विभिन्न दल के खिलाफ आये मामलेभाजपा-3, कांग्रेस-1, झामुमो-11, आजसू-4, जेवीएम-2, मेलर संगठन-2, राजद-1, एवीबीपी-1, तृणमूल कांग्रेस-2,जेपीपी-1——————————–संवाददाता, दुमकाविधानसभा चुनाव 2014 के बाबत अब तक दुमका जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता के कुल 30 मामले में 17 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं. सर्वाधिक 11 मामला अब तक झारखंड मुक्ति मोरचा के खिलाफ दर्ज हुआ है. अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि झामुमो पर ग्यारह भारतीय जनता पार्टी पर तीन, कांग्रेस पर एक, आजसू पार्टी पर चार, झारखंड विकास मोरचा पर दो, मेलर संगठन पर दो, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पर एक, राष्ट्रीय जनता दल पर एक, तृणमूल कांग्रेस पर दो तथा झारखंड पीपुल्स पार्टी पर एक मामला दर्ज हुआ है. दो अन्य मामले भी दर्ज किये गये हैं.जरसी बांटे जाने की शिकायत पर जांच के आदेशअनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि झारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन के खिलाफ जरसी बांटे जाने की की गयी शिकायत के खिलाफ मसलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच का आदेश दे दिया गया है. 24 घंटे के अंदर उन्हें रिपोर्ट देने को कहा गया है. वहीं अखबारों में छपी खबर के आधार पर मसलिया एवं रामगढ़ प्रखंड में दीवार लेखने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए रिपोर्ट मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










