ePaper

लोकसभा चुनाव से पहले दुमका में बंगाल बार्डर पर 16.54 लाख रुपए जब्त

Updated at : 27 Mar 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
cash seized in dumka lok sabha election bengal border

इसी कार से बरामद हुए हैं रुपए.

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड-बंगाल सीमा पर बने चेक पोस्ट से 16.54 लाख रुपए जब्त किए गए हैं. चेकपोस्ट दुमका जिले में है.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान मनी और मसल पावर के खिलाफ चुनाव आयोग ने सख्त अभियान छेड़ रखा है. चुनाव आयोग का साफ कहना है कि चुनावों के दौरान धन का प्रलोभन देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को हर हाल में नाकाम किया जाएगा.

धनबल के दुरुपयोग के लिए जगह-जगह बनाए गए हैं चेकपोस्ट

इसके लिए जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं. चुनाव आयोग के निर्देश पर देश के सभी राज्यों की पुलिस ने धनबल का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी अभियान के तहत झारखंड के दुमका जिले में पुलिस ने 16.54 लाख रुपए जब्त किए हैं.

बंगाल की सीमा पर 2 अलग-अलग लोगों से मिले 16,54,650 रुपए

एनएच 114ए पर दुमका जिले के लोरीपहाड़ी में इंटर स्टेट चेकपोस्ट बना है. दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल की सीमा पर लोरीपहाड़ी के पास बने चेकपोस्ट पर दो अलग-अलग व्यक्तियों से 16 लाख 54 हजार 650 रुपए जब्त किये गये हैं.

एक कार से मिले 11 लाख 28 हजार 650 रुपए

यहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बीइइओ अमिताभ झा ने बुधवार (27 मार्च) को रामपुरहाट की ओर से आ रही कार पर सवार व्यक्ति से 11 लाख 28 हजार 650 रुपए जब्त किए गए. इस राशि को सीओ कपिलदेव ठाकुर की उपस्थिति में आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिया गया. यह राशि गोशाला रोड दुमका के नंद लाल दत्ता के पास से जब्त की गई है.

Also Read : Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड में कितने चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, यहां देखें डिटेल्स

इब्राहीम शेख के पास से बरामद हुए करीब 5.26 लाख रुपए

इससे पूर्व 24 मार्च को मदरसापाड़ा निश्चितपुर रामपुरहाट के इब्राहीम शेख से भी 5.26 लाख रुपए जब्त किए गए थे. उक्त राशि को सीओ कपिलदेव ठाकुर की उपस्थिति में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरि प्रसाद साह के सुपुर्द किया गया था.

नंदलाल दत्ता जमीन कारोबारी, इब्राहीम शेख क्रशर प्लांट संचालक

मिली जानकारी के अनुसार, नंद लाल दत्ता जमीन कारोबारी है तथा इब्राहीम शेख क्रशर प्लांट का संचालक है. चेकपोस्ट पर सीओ, थाना प्रभारी के अलावा आयकर विभाग के अधिकारी, एसआई आशीष कुमार भारद्वाज व आनंद हेम्ब्रम तथा जवान मौजूद थे.

Also Read : कांग्रेस नेता के घर जन्मे विजय हांसदा राजमहल से झामुमो के सांसद बने, क्षेत्र के विकास पर खर्च किए इतने पैसे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola