एसकेएमयू ने जारी किया यूजी सेमेस्टर-1 का रिजल्ट, 42.56 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

Author Anand jaswal|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका

विज्ञापन

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने यूजी सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025 (सत्र 2025-29) का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया. इस बार कुल 49,314 परीक्षार्थियों में से 42.56 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार कॉमर्स एवं मैनेजमेंट संकाय का परिणाम सबसे बेहतर रहा. इस संकाय के 868 परीक्षार्थियों में से 66.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए. वहीं ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंस संकाय के 43,818 परीक्षार्थियों में 41.80 प्रतिशत, नेचुरल एवं फिजिकल साइंस के 3,697 परीक्षार्थियों में 44.52 प्रतिशत तथा मैथेमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन के 931 परीक्षार्थियों में 48.23 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं.

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यूजी सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है. विद्यार्थी विश्वविद्यालय के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola