दुमका में दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी गिरफ्तार, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप

Updated:
विज्ञापन

दुमका पुलिस का लोगो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका के हंसडीहा थाना पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे आरोपी कपिल मिर्धा को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर मुख्य सड़क जाम कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की.

विज्ञापन

हंसडीहा से अनिल चौधरी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Dumka Crime News, दुमका : दुमका के हंसडीहा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी कपिल मिर्धा को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में दुमका जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी बवनखेता का रहने वाला है और वह हंसडीहा थाना कांड संख्या 68/24 का मुख्य भगोड़ा आरोपी था. उस पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मुख्य सड़क को जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का गंभीर आरोप है.

छह आरोपियों को पहले ही मिल चुकी है बेल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस कांड में कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इनमें से छह आरोपियों ने पूर्व में ही न्यायालय की शरण लेकर जमानत (बेल) प्राप्त कर ली थी. इसके विपरीत, कपिल मिर्धा लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और उसने कोर्ट से जमानत भी नहीं ली थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में हल्की बारिश से किसानों की खिल उठीं बांछें, अब अंकुर जाएंगे खेत में बोए बिचड़ा

गांधी चौक के पास से दबोचा गया

आरोपी कपिल मिर्धा की गिरफ्तारी पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर हुई. हंसडीहा पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि फरार चल रहा कपिल मिर्धा हंसडीहा चौक स्थित गांधी चौक के पास घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) विनोद सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी कर घेराबंदी की, जिसके बाद आरोपी को मौके से ही धर-दबोचा गया.

भाई की आत्महत्या के बाद मुख्य मार्ग को किया था जाम

यह पूरा मामला करीब दो वर्ष पुराना है, जब कपिल मिर्धा के भाई ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया था. इस सड़क जाम के कारण घंटों यातायात बाधित रहा और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुईं. सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने के इसी आरोप में हंसडीहा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अब जाकर आखिरी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में नशे के खिलाफ कार्रवाई, कुड़ृ में 5 लाख के स्टोन मार्क ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola