दुमका पुलिस की बड़ी सफलता,हार्डकोर नक्सली प्रवील दा गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2014 1:41 AM

विज्ञापन

दुमका/रांची:दुमका पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगने की खबर मिली है. अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हार्डकोर माओवादी प्रवील दा को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस महकमे के अधिकारी नहीं कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि इस नक्सली की गिरफ्तारी दुमका जिले से ही की गयी है. […]

विज्ञापन

दुमका/रांची:दुमका पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगने की खबर मिली है. अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हार्डकोर माओवादी प्रवील दा को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस महकमे के अधिकारी नहीं कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि इस नक्सली की गिरफ्तारी दुमका जिले से ही की गयी है.

संताल परगना में हाल के वर्षो में लगभग एक दर्जन से अधिक बड़ी वारदातों को अंजाम देने में प्रवील दा शामिल रहा है. पुलिस के लिए वह इस इलाके में सबसे बड़ी चुनौती रहा है. दुमका जिले में ताला दा उर्फ सहदेव राय के साथ मिलकर उसने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसमें काठीकुंड के अमतल्ला में 2 जुलाई 2013 को पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार तथा चार अन्य पुलिसकर्मियों की हत्या तथा लोकसभा चुनाव के दौरान शिकारीपाड़ा प्रखंड के सरसाजोल-राजबांध के बीच लैंड माइंस विस्फोट कर पोलिंग पार्टी में शामिल आठ लोगों की हत्या जैसी वारदात शामिल है.

हीरेंद्र व अमृत के नाम से भी जाना जाता है प्रवील दा

भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा एरिया कमांडर प्रवील दा हीरेंद्र मुमरू उर्फ अमृत के नाम से भी अपने संगठन में जाना जाता रहा है. 2009 से ही वह दुमका जिले में कई वारदातों को अंजाम देता रहा है. काठीकुंड में उसके खिलाफ कांड संख्या 33/2007, कांड संख्या 21/2009, कांड संख्या 30/2009, कांड संख्या 45/2010, कांड संख्या 52/2012 एवं कांड संख्या 55/2013 दर्ज है. जबकि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में कांड संख्या 37/2008, कांड संख्या 13/2009, कांड संख्या 121/2009, कांड संख्या 64/2010, कांड संख्या 141/13, कांड संख्या 40/2014, मसलिया में कांड संख्या 45/2014 एवं गोपीकांदर थाना में कांड संख्या 12/2014 दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola