संताल परगना के जिलों में एमवीआइ का पद खाली परिवहन व्यवस्था चरमरायी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2014 10:18 AM

विज्ञापन

दुमका: संताल परगना के सभी जिलों में मोटरयान निरीक्षक यानी एमवीआइ का पद खाली पड़ा है. इससे वाहन मालिकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. वाणिज्यक वाहनों का पंजीकरण जहां बंद हो गया है, वहीं वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहे है. इस वजह से ऐसे वाहन […]

विज्ञापन

दुमका: संताल परगना के सभी जिलों में मोटरयान निरीक्षक यानी एमवीआइ का पद खाली पड़ा है. इससे वाहन मालिकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है.

वाणिज्यक वाहनों का पंजीकरण जहां बंद हो गया है, वहीं वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहे है. इस वजह से ऐसे वाहन जो किसी हादसे की वजह से जब्त किये गये थे, उन वाहनों को मुक्त किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है. फिटनेस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण नहीं होने से कई बसों-ट्रकों का परिचालन बंद हो गया है. इसके उल्लंघन में 6000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है.

नई गाड़ी खरीद दर्जनों वाहन मालिक फंसे : सावन के महीने में बस कारोबारियों ने नया वाहन खरीकर मुनाफा कमाने की सोची थी. ऐसे वाहन मालिकों को काफी नुकसान हुआ है. गाड़ी के कागजात एमवीआई नहीं रहने से पूरे नहीं हो पाये हैं. 20-25 लाख रुपये लगाकर गाड़ी महीने-डेढ़ महीने से ऐसे ही खड़ा रखना उनकी मजबूरी बन गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola