लापता शिल्पकार का शव बरामद

Published at :06 Jul 2014 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
लापता शिल्पकार का शव बरामद

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के हरिणसिंगा जंगल में शनिवार को फंदे से झुलती हुई सड़ी गली एक लाश पुलिस ने बरामद की. मृतक की पहचान पाकदहा निवासी पत्थर शिल्पकार टिंकर पाल के रुप में की गयी. जो 27 जून को हस्तशिल्प खदान पाकदहा से लापता था. मृतक की पत्नी पूर्णिमा देवी व परिजनों के मुताबिक […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के हरिणसिंगा जंगल में शनिवार को फंदे से झुलती हुई सड़ी गली एक लाश पुलिस ने बरामद की. मृतक की पहचान पाकदहा निवासी पत्थर शिल्पकार टिंकर पाल के रुप में की गयी. जो 27 जून को हस्तशिल्प खदान पाकदहा से लापता था. मृतक की पत्नी पूर्णिमा देवी व परिजनों के मुताबिक मृतक अपने तीन बच्चे के भरण-पोषण व गरीबी के कारण काफी चिन्तित रहता था. आशंका जतायी जा रही है कि गरीबी से तंग आकर उसने फांसी लगायी. मृतक के बड़े भाई शंकर पाल ने 27 जून से लापता होने की सूचना थाने को दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola