सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम, रहेगी पैनी नजर

बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला 2014 के सफल संचालन को लेकर आरक्षी अधीक्षक ए टी मैथ्यु एवं डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार की देर शाम निरीक्षण किया. सिंह द्वार, शिवगंगा घाट, महिला गेट, गर्भगृह में श्रद्धालुओं की पूजा व्यवस्था, संस्कार मंडप, मंदिर कार्यालय, सीसीटीवी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया. मेले का बेहतर […]
बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला 2014 के सफल संचालन को लेकर आरक्षी अधीक्षक ए टी मैथ्यु एवं डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार की देर शाम निरीक्षण किया. सिंह द्वार, शिवगंगा घाट, महिला गेट, गर्भगृह में श्रद्धालुओं की पूजा व्यवस्था, संस्कार मंडप, मंदिर कार्यालय, सीसीटीवी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया.
मेले का बेहतर संचालन के लिए कई आवश्यक निर्देश भी दिये. मंदिर प्रभारी संजय कुमार दास एवं थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने उन्हें मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया. एसपी ने कहा कि मेले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा. मंदिर की मजबूत सुरक्षा को लेकर सभी प्वाइंटों का निरीक्षण किया. पुलिस पदाधिकारियों को मेले के सफल संचालन के लिए अभी से जुट जाने का निर्देश दिया. बाहर से आनेवाले सुरक्षा बलों पर भी चर्चा हुई. मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.
मेले में अवैध वसूली पर लगेगी रोक
एसपी ने कहा कि मेले में किसी भी तरह की अवैध वसूली पर रोक लगेगी. पकड़े जाने पर दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया.
मौके पर बीडीओ सह मंदिर प्रभारी संजय कुमार दास, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के के सिंह, पुलिस निरीक्षक महाबीर खेरवार, सहायक अभियंता ज्योति प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




