अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

हंसडीहा : हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर कुरमाहाट रेलवे हाॅल्ट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी़ हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय व सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार आजाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे […]
हंसडीहा : हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर कुरमाहाट रेलवे हाॅल्ट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी़ हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय व सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार आजाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. मृतक घुटरू कुंवर हंसडीहा थाना क्षेत्र के बलवारा गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि घुटरू निजी काम से नोनीहाट गया था. जहां से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




