लकड़ी लदे तीन वाहन जब्त, चालक हुए फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 4:36 AM

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर वन विभाग के टीम ने सोमवार को एक जुगाड़ गाड़ी में सात पीस लकड़ी व सखुवा के जलावन लकड़ी लदी दो ऑटो जब्त किया है. टीम ने प्रतापपुर के पास तीन पीस गम्हार, 4 पीस सिमल लकड़ी लदे जुगाड़ गाड़ी व नौपहाड़ के जंगल से सखुवा […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर वन विभाग के टीम ने सोमवार को एक जुगाड़ गाड़ी में सात पीस लकड़ी व सखुवा के जलावन लकड़ी लदी दो ऑटो जब्त किया है. टीम ने प्रतापपुर के पास तीन पीस गम्हार, 4 पीस सिमल लकड़ी लदे जुगाड़ गाड़ी व नौपहाड़ के जंगल से सखुवा के जलावन लकड़ी लदे दो ऑटो जब्त किया है.

हिजला पूर्वी क्षेत्र के रेंजर विजय कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान प्रतापपुर के पास सात पीस गम्हार व सिमल लकड़ी लदे एक जुगाड़ गाड़ी जब्त किया गया है. इस क्रम में नौपहाड़ जंगल में सखुवा के जलावन लकड़ी लदी दो ऑटो जब्त किया गया. पुलिस के सहयोग से बीट परिसर शिकारीपाड़ा लाया गया. वन विभाग के टीम को देखते ही वाहन चालक फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola