बंगाल को न मसानजोर का पानी देंगे, न एक इंच जमीन

दुमका/रानीश्वर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने मसानजोर में एलान किया है कि उनका संगठन न बंगाल को मसानजोर डैम का पानी लेने देगा. न ही एक इंच जमीन लेने देगा. उन्होंने मंगलवार को झारखंड के जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि […]
दुमका/रानीश्वर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने मसानजोर में एलान किया है कि उनका संगठन न बंगाल को मसानजोर डैम का पानी लेने देगा. न ही एक इंच जमीन लेने देगा. उन्होंने मंगलवार को झारखंड के जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मसानजोर डैम झारखंड की जमीन पर बना है.
उसका लाभ झारखंड को मिलना चाहिए. उन्होंने समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि डॉ लोइस ने स्थानीय जन प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता व विस्थापितों के हितों की चिंता करते हुए ऐसे ज्वलंत मुद्दे को उठाया है, जो हमारे कल के लिए भी बड़ा मुद्दा था. श्री सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जो भी रणनीति बनेगी, जो भी आंदोलन का स्वरूप तय होगा, युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता डॉ लोइस की रणनीति के साथ होंगे. उन्होंने कहा कि हम बंगाल को एक इंच न जमीन देंगे, न पानी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




