दुमका में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:46 AM
विज्ञापन
विस्फोटक बरामदगी मामले में दो हिरासत में दुमका : दुमका जिले की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर जैसे भीड़ भाड़ और घनी आबादी वाले इलाके में एक किराए के मकान में भारी पैमाने पर रखे अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक की खेप बरामद की गयी है. नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दो […]
विज्ञापन
विस्फोटक बरामदगी मामले में दो हिरासत में
दुमका : दुमका जिले की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर जैसे भीड़ भाड़ और घनी आबादी वाले इलाके में एक किराए के मकान में भारी पैमाने पर रखे अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक की खेप बरामद की गयी है. नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक रसिकपुर में इस मकान में तकरीबन 200 बोरे अमोनियम नाइट्रेट पाए गए हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में अवैध तरीके से विस्फोटक का भंडारण किया गया है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. अमोनियम नाइट्रेट को जप्त करने के बाद नगर थाना पुलिस विस्फोटक रखने वाले कारोबारी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
दुमका में भारी मात्रा में…
नक्सली भी करते रहे हैं विस्फोटक का उपयोग : उल्लेखनीय है कि दुमका जिले में शिकारीपाड़ा गोपीकांदर और काठीकुंड के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध विस्फोटक का इस्तेमाल होता रहा है इन तीनों प्रखंडों में अवैध पत्थर से खदानों से पत्थर उत्खनन के लिए अवैध विस्फोटक का उपयोग किया जाता है.
यह नियम है कि जो खदान वैध हैं उन्हें क्षमता के हिसाब से ही विस्फोटक उपलब्ध कराया जा सकता है, लेकिन क्षमता से अधिक उत्पादन करने की स्थिति में ऐसे वैध खदान भी अवैध विस्फोटक खरीदते हैं और उसका उपयोग करते हैं जबकि अवैध तरीके से संचालित पत्थर खदानों में सिर्फ और सिर्फ अवैध विस्फोटक का ही इस्तेमाल होता है. दुमका जिला नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र है और यहां उग्रवादी भी विस्फोटक का इस्तेमाल कर चुके हैं. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान शिकारीपाड़ा में नक्सलियों ने लैंडमाइंस विस्फोट किया था और पोलिंग पार्टी को शिकार बनाने के लिए बस को उड़ा दिया था.
200 बोरा अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया
विस्फोटक इतनी कि दहल सकता था दुमका
पुलिस अवैध विस्फोटक रखने वाले कारोबारी की टोह में
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
रसिकपुर के एक मकान से विस्फोटक बरामद किया गया है. इसे रखने वाले कौन लोग हैं और कहां इसका उपयोग किया जाना था? यह सब पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जब्त किया गया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट है. सौ से अधिक बोरी अमोनियम नाइट्रेट मिली है. जांच चल रही है कल वे इस संबंध में और खुलासा कर सकते हैं.
-किशोर कौशल, एसपी, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










