पुलिस के पहुंचते ही अपराधी हुए फरार, स्काॅर्पियो व पिस्तौल जब्त

Updated at : 17 Jul 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचते ही अपराधी हुए फरार, स्काॅर्पियो व पिस्तौल जब्त

सरैयाहाट : सरैयाहाट थाना की पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्ती के दौरान गुरुनाथ पहाड़ी के पास स्काॅर्पियो सवार जिस शख्स को धर-दबोचा है. उसने खुद को स्काॅर्पियो का चालक बताया है. पुलिस की पूछताछ में उसने कहा है कि उसका नाम मो सलीमुद्दीन उर्फ सलीम है. वह बांका जिला के धनकुंड थाना के अनीसाबाद […]

विज्ञापन
सरैयाहाट : सरैयाहाट थाना की पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्ती के दौरान गुरुनाथ पहाड़ी के पास स्काॅर्पियो सवार जिस शख्स को धर-दबोचा है. उसने खुद को स्काॅर्पियो का चालक बताया है. पुलिस की पूछताछ में उसने कहा है कि उसका नाम मो सलीमुद्दीन उर्फ सलीम है. वह बांका जिला के धनकुंड थाना के अनीसाबाद करंगा मुहल्ला का रहनेवाला है.
इन दिनों वह गोड्डा जिला के बसंतराय थाना क्षेत्र के महेशटिकरी में रहता है. सलीम ने अपने मालिक से दुमका के लिए गाड़ी बुक कराया था. गाड़ी दुमका न ले जाकर देवघर ले गया था. गाड़ी में शातिर अपराधी महगामा थाना के नया गांव के मो गफ्फार उर्फ राणा के अलावा तीन अन्य साथी साथ हो लिए थे. जो किसी बड़े घटना को अंजाम देनेवाले थे. राणा 2017 में ललमटिया थाना के एक लूटपाट में जेल जा चुका है.
1 लाख 65 हजार रुपये की यह लूट हुई थी. इसमें वह अभी जमानत पर जेल से बाहर आया है. देवघर से लौट कर गुरुनाथ पहाड़ी के पास सभी खड़े थे. तभी पुलिस गश्ती दल को देखते ही सभी भागने लगे. एक को पुलिस ने दबोच लिया. अन्य सभी अंधेरा का फायदा उठाकर निकल भागे थे. गाड़ी की तलाशी के दौरान डिक्की से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया है.
गाड़ी के दोनों नंबर प्लेट खोल लिया गया था. जरमुंडी एसडीपीओ अमिनेश नैथानी ने सोमवार को सरैयाहाट थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि स्काॅर्पियो के चालक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर छानबीन की जा रही है. जल्द ही सारे अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे. उन्होंने बताया कि स्काॅर्पियो को चालक सलीम न चलाकर राणा खुद ड्राइव कर रहा था. पुलिस तमाम बिंदुओं व मिली सूचना पर तहकीकात कर रही है. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola