बिहार के उप चिकित्सा अधीक्षक की कार से बाइक चालक की मौत, दो महिलाएं गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बिहार के उप चिकित्सा अधीक्षक की कार से बाइक चालक की मौत, दो महिलाएं गंभीर

गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर आश्रम मोड़ के पास हादसा

विज्ञापन

महिला चला रही थी कार, रफ्तार अधिक होने के कारण हुई घटना दलाही. गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर आश्रम मोड़ के पास सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहार के एक उप चिकित्सा अधीक्षक अपने परिवार के साथ दुमका से जामताड़ा जा रहे थे. बताया जा रहा है कि उनकी कार महिला चला रही थी और कार तेज गति में थी. तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और उस पर सवार तीनों लोग दूर जा गिरे. जानकारी के अनुसार, आश्रम मोड़ के पास गोलबाजार गांव निवासी 50 वर्षीय कमिशन हेंब्रम अपनी पत्नी पानमुनी मरांडी और गांव के ही दिलीप राय की पत्नी भानु देवी को बाइक से बसमत्ता बैंक ले जा रहे थे. छोटा चपुड़िया के पास बाएं मुड़ने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में कमिशन हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. टक्कर से कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. कार चला रही महिला को भी चोट आयी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola