एसकेएमयू ने यूजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि जारी

Updated:
विज्ञापन
एसकेएमयू ने यूजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि जारी

4 से 15 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क, 21 तक लेट फीस के साथ मिलेगा मौका

विज्ञापन

दुमका. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2023-27) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है. विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. इसके बाद 16 से 18 अप्रैल तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ तथा 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की सुविधा दी जायेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म भरने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.skmu.ac.in⁠ के माध्यम से भरा जायेगा. फॉर्म भरने के बाद छात्रों को ऑनलाइन भुगतान की रसीद के साथ आवेदन की हार्डकॉपी संबंधित कॉलेज या विभाग में जमा करना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दास ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी की जायेंगी.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola