शिकारीपाड़ा के दो खदानों में फिर मिले विस्फोेटक
Updated at : 27 Jun 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

एक बोरा अमोनियम नाइट्रेट, 35 पीस डेटोनेटर, 30 पीस जिलेटिन जब्त अवैध खदानों में अब भी हो रहे अवैध विस्फोटक का उपयोग दुमका : जिले के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र शिकारीपाड़ा में अवैध पत्थर कारोबार का धंधा अभी थमा नहीं है. ताजा कार्रवाई में रामजाम में संचालित दो अवैध पत्थर खदानों से 35 डेटोनेटर, 30 जिलेटिन […]
विज्ञापन
एक बोरा अमोनियम नाइट्रेट, 35 पीस डेटोनेटर, 30 पीस जिलेटिन जब्त
अवैध खदानों में अब भी हो रहे अवैध विस्फोटक का उपयोग
दुमका : जिले के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र शिकारीपाड़ा में अवैध पत्थर कारोबार का धंधा अभी थमा नहीं है. ताजा कार्रवाई में रामजाम में संचालित दो अवैध पत्थर खदानों से 35 डेटोनेटर, 30 जिलेटिन के अलावा एक बोरा अामोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया है. यह कार्रवाई एएसआइ एलबी सिंह चहल के नेतृत्व पहुंची शिकारीपाड़ा पुलिस ने की. एएसआइ श्री चहल ने बताया कि गुप्त सूचना पर रामजाम में छापेमारी की. पुलिस के गाड़ी को देखते ही अवैध पत्थर कारोबारी फरार हो गये. दो अवैध पत्थर खदानों से करीब एक बोरा अमोनियम नाइट्रेट, 35 पीस डेटोनेटर व 30 पीस जिलेटिन जब्त किया गया है. अवैध कारोबारी को चिह्नित किये जा रहे हैं. देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.
अवैध विस्फोटक के किंगपीन तक नहीं पहुंची पुलिस : दुमका जिले में अक्सर अवैध विस्फोटक जब्त होते रहे हैं. जिले में एक वक्त 90 फीसदी से अधिक खदान अनाधिकृत और अवैध रूप से संचालित होते थे. हालिया कार्रवाई से कारोबार ठंडा व मंदा हुआ है, पर अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ. अब भी चोरी-छिपे खदानों से पत्थर का उत्खनन हो रहा है. पश्चिम बंगाल के इलाके में पत्थर भेजा जा रहा है. अवैध खदानों में अवैध विस्फोटक का इस्तेमाल इन धंधेबाजों की मजबूरी भी है,
क्योंकि विस्फोट करने के लिए वैध तरीके से उन्हें विस्फोटक मिल भी नहीं सकता. बताया जा रहा है कि कुछ बड़े पत्थर कारोबारी और विस्फोटक का धंधा करने वाले ही सांठ-गांठ से अवैध विस्फोटक के कारोबार को अंजाम देते रहे हैं. पुलिस प्रशासन उन तक अभी नहीं पहुंच सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




