तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Updated at : 28 Feb 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
तीन साइबर ठग गिरफ्तार

शिक्षक के दो एकाउंट से 70 हजार रुपये उड़ाया सरैयाहाट : दुमका ज़िले के सरैयाहाट थाना के घघरी गांव के शिक्षक उमाकांत मंडल के दो एकाउंट से पिछले साल 70 हजार रुपये की राशि साइबर फ्रॉड के जरिए उडा लेने के मामले में अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया […]

विज्ञापन

शिक्षक के दो एकाउंट से 70 हजार रुपये उड़ाया

सरैयाहाट : दुमका ज़िले के सरैयाहाट थाना के घघरी गांव के शिक्षक उमाकांत मंडल के दो एकाउंट से पिछले साल 70 हजार रुपये की राशि साइबर फ्रॉड के जरिए उडा लेने के मामले में अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक बोकारो जिला के मरफोड़ थाना के सोनाटांड निवासी आदित्य कुमार है, जबकि दो दुमका ज़िले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हैं. रामगढ़ थाना के डाँडो गांव के किशोर कुमार मंडल व इसी थाना के कड़बिन्दा गांव के पिंटू कुमार मंडल की संलिप्तता भी इसमे पायी गयी है. बुधवार को तीनों को दुमका कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से तीनो को जेल भेज दिया जायेगा. शिक्षक उमाकांत मंडल ने इस मामले में सरैयाहाट थाना में कांड संख्या 83/17 दर्ज करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola