फाल्गुन एकादशी को हजारों भक्तों ने की पूजा

बासुकिनाथ : फाल्गुन मास एकादशी तिथि सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. चार बजे सुबह मंदिर का पट खुला. सरकारी पूजा के बाद गर्भगृह का पट शिवभक्तों के लिए खोल दिया गया. काफी संख्या में मिथिलांचल के पैदल […]
बासुकिनाथ : फाल्गुन मास एकादशी तिथि सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. चार बजे सुबह मंदिर का पट खुला. सरकारी पूजा के बाद गर्भगृह का पट शिवभक्तों के लिए खोल दिया गया. काफी संख्या में मिथिलांचल के पैदल कांवरिया फौजदारी दरबार पहुंच रहे थे. उतरवाहिनी गंगाजल से भक्तों ने फौजदारीनाथ का अभिषेक किया. महिला व पुरुष शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलार्पण किया. शिवभक्तों को गर्भगृह के अंदर प्रवेश करा कर पुलिस व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




