दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या भीड़ ने दुष्कर्मी को मार डाला

Updated at : 30 Jun 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या भीड़ ने दुष्कर्मी को मार डाला

रामगढ़ (दुमका) : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठाड़ीहाट पंचायत के जालवै गांव में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के आरोपित को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. नदी किनारे से पुलिस ने बच्ची बबली मरांडी (काल्पनिक नाम) तथा युवक मिथुन हांसदा का शव बरामद कर लिया है. आरोपित युवक […]

विज्ञापन

रामगढ़ (दुमका) : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठाड़ीहाट पंचायत के जालवै गांव में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के आरोपित को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. नदी किनारे से पुलिस ने बच्ची बबली मरांडी (काल्पनिक नाम) तथा युवक मिथुन हांसदा का शव बरामद कर लिया है. आरोपित युवक दुंदिया गांव का रहने वाला था. भतुड़िया-ए पंचायत के कुसुमडीह गांव की बच्ची बबली अपने परिजनों के साथ अपने मामा गणेश टुडू के घर जालवै शादी समारोह में आयी हुई थी. जालवै में ही दुंदिया गांव का मिथुन हांसदा भी अपने ससुराल लखीराम टुडू के यहां आया हुआ था. 27 जून मंगलवार को जालवै गांव में बरात आने वाली थी.

गांव के बाहर तालाब में स्नान कर रही लड़कियों के साथ मिथुन हांसदा शराब के नशे में छेड़खानी करने लगा. कुछ लड़कियां वहां से भाग गयी. वहीं मिथुन सोनामुनी को बहला फुसला कर जालवै गांव के बाहर नदी की ओर ले गया, जहां कथित रूप से उसने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया. मंगलवार की रात वह शादी समारोह में शामिल भी रहा. इधर बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसके मामा गणेश टुडू व परिजनों ने खोजबीन शुरू की,

लेकिन बच्ची का कुछ भी पता नहीं चल पाया. इसी दौरान कुछ लड़कियों ने खुलासा किया कि उनलोगों ने मंगलवार को उसे मिथुन हांसदा के साथ देखा था. सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीणों ने आरोपित को खोजने निकले. मिथुन हांसदा अपने ससुराल में छुपकर बैठा था. ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर कड़ी पूछताछ की. लेकिन वह इनकार करता रहा.

पेड़ से बांध कर की पिटाई : बुधवार को उसे बंधक बनाकर एक पेड़ से बांधे रखा और जमकर पीटा. इस दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. उसने वह जगह भी बताया जहां उसने शव को फेंका था. इतना सुनते ही आदिवासी महिला पुरुष हाथों में लाठी-डंडा लिये नदी के समीप पहुंचे तथा शव को देखकर आग बबूला होकर आरोपित को लाठी से पीटते रहे.
दुष्कर्म के बाद बच्ची…
कहा जा रहा है कि सुबह सात बजे तक वह अचेत था, पर सांसे चल रही थी.
सूचना के बाद भी सुबह पहुंची पुलिस : पुलिस आठ बजे सुबह पहुंची. पुलिस को रात में ही सूचना मिल गयी थी, पर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र रहने की वजह से पुलिस वहां नहीं गयी. जब पुलिस पहुंची तो दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सवन गुड़िया व पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह रामगढ़ थाना पहुंचे तथा थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल से घटना की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था.
दुंदिया गांव का रहने वाला था आरोपित युवक
विवाह समारोह में भाग लेने बच्ची आयी थी मामा घर
शराब के नशे में आराेपित बच्ची को बहला फुसलाकर नदी की ओर ले जाकर मुंह काला करने के बाद कर दी हत्या
घर नहीं पहुंचने पर घरवालों ने काफी खोजबीन की
अंदेशा पर आरोपित से मारपीट के बाद स्वीकारा था गुनाह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola