नवोदय विद्यालय हंसडीहा में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 

Updated:
विज्ञापन
lois marandi

नवोदय विद्यालय में संबोधित करते हुए विधायक डॉ. लुईस मरांडी

Dumka News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हंसडीहा में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हंसडीहा से अनिल कुमार चौधरी की रिपोर्ट

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हंसडीहा में रांची क्लस्टर के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने झंडोत्तोलन कर किया. 

दो दिन की प्रतियोगिता 

यह प्रतियोगिता दो दिनों तक आयोजित की गई है. उद्घाटन में प्रतिभागियों को ओथ के साथ संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजिन किया गया. 

20 टीमों के बीच मुकाबला

इस प्रतियोगिता में रांची क्लस्टर के विभिन्न जिलों के नवोदय विद्यालयों से कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं. अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. 

खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था

विद्यालय प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, सुरक्षा एवं चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे प्रतिभागी बिना किसी परेशानी के प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें. 

आगे के लिए होगा चयन 

प्रतियोगिता के आधार पर प्रत्येक वर्ग से 17-17 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगे क्षेत्रीय स्तर पर मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे. यहां से चयनित खिलाड़ी प्रतिष्ठित सुब्रतो कप के लिए आगे बढ़ेंगे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी, नामांकन से पहले स्कूल की मान्यता जांचें

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola