10,144 किसानों को मिलेगा बीमा का लाभ
Updated at : 23 Jun 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

फसल क्षतिपूिर्त. किसानों के खाते में सीधे फसल बीमा के दावे की राशि भेजी जा रही धान की खेती करने वाले 8,969 किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति वहीं मक्के के फसल की क्षतिपूर्ति दावे के रूप में 1175 किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति की राशि किसानों से बैंक खाते के पूर्ण ब्योरे संबंधित लैंपस अथवा बैंक शाखा […]
विज्ञापन
फसल क्षतिपूिर्त. किसानों के खाते में सीधे फसल बीमा के दावे की राशि भेजी जा रही
धान की खेती करने वाले 8,969 किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति
वहीं मक्के के फसल की क्षतिपूर्ति दावे के रूप में 1175 किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति की राशि
किसानों से बैंक खाते के पूर्ण ब्योरे संबंधित लैंपस अथवा बैंक शाखा में उपलब्ध कराने की अपील
दुमका : दुमका जिले में वर्ष 2015 में फसल बीमा कराने वाले किसानों को धान व मक्के के फसल के लिये फसल क्षतिपूर्ति की राशि का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. ऐसे किसानों को उनके खाते में सीधे फसल बीमा के दावे की राशि भेजी जा रही है, जिनके बैंक खाते के समुचित ब्योरे उपलब्ध कराये गये थे. दुमका जिले में धान की खेती करने वाले 8,969 किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के रूप 120 लाख 77 हजार 686 रुपये वितरित किये जायेंगे,
जबकि मक्के के फसल की क्षतिपूर्ति दावे के रूप में 1175 किसानों को 9 लाख 51 हजार 728 रुपये की राशि फसल क्षतिपूर्ति के रूप में वितरित की जायेगी.धान के लिए सबसे अधिक जरमुंडी के 2976 किसानों को, शिकारीपाड़ा के 1153 किसानों को तथा रानीश्वर के 1033 किसानों को यह लाभ मिल पायेगा. वहीं सबसे कम काठीकुंड में महज 242, गोपीकांदर में 332 व दुमका में 388 किसान फसल बीमा का लाभ हासिल कर पायेंगे. उल्लेखनीय है कि 2015 में खरीफ के मौसम में धान की फसल के लिए 1533.306 हेक्टेयर व मकई के लिए 296.32 हेक्टेयर में लगी फसल बीमित हुई थी. कुल 2.62 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया था.
धान के फसल की क्षतिपूर्ति
प्रखंड किसान बीमित क्षेत्र प्रति हेक्टेयर दावा
दुमका 388 56.84 7766.02 441420.77
गोपीकांदर 332 40.05 3249.25 130132.34
जामा 657 93.20 8636.39 804911.87
जरमुंडी 2976 720.67 8043.66 5796827.83
काठीकुंड 242 47.30 8866.57 419388.71
मसलिया 809 70.45 9026.17 635983.77
रामगढ़ 754 184.68 7991.64 1475944.04
रानीश्वर 1033 80.48 8613.68 693229.27
सरैयाहाट 625 162.86 5901.18 961066.80
शिकारीपाड़ा 1153 76.77 9362.78 718780.98
कुल 8969 1533.30 12077686.37
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




