फसल बीमा को लेकर सीओ ने किया सत्यापन

रानीश्वर : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा का लाभ देने के लिए अंचलाधिकारी मो एजाज आलम से आवेदन पत्रों को सत्यापन किया. किसानों द्वारा किये गये आवेदन पत्र में वंशावली व भूमि का प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को लैंपस के माध्यम से […]
रानीश्वर : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा का लाभ देने के लिए अंचलाधिकारी मो एजाज आलम से आवेदन पत्रों को सत्यापन किया. किसानों द्वारा किये गये आवेदन पत्र में वंशावली व भूमि का प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को लैंपस के माध्यम से फसल बीमा के लिए आवेदन पत्र भरवाया गया था.
वर्ष 2016-17 के फसल बीमा के अावेदनों का सत्यापन किया गया. मौके पर उपस्थित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि किसानों से प्रधान मंत्री फसल बीमा कराने के लिए आवेदन पत्र भरवाया गया है. जिसका अंचलाधिकारी द्वारा सत्यापन कराया गया. बीमा की राशि किसानों को उनके बैंक खाते के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




