अवैध निकासी का विरोध करनेवालों काे धमकाया

रानीश्वर : मनरेगा योजना के तहत जॉबकार्डधारियों के बैंक खाते से अवैध रूप से मजदूरी की राशि के निकासी करने के विरोध में गांव में बैठक करनेवालों को धमकी मिल रही है. रानीश्वर के पाटजोड़ गांव पर बिचौलिये पर मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी की राशि गबन का आरोप है. अब जो लोग उनकी मजदूरी […]
रानीश्वर : मनरेगा योजना के तहत जॉबकार्डधारियों के बैंक खाते से अवैध रूप से मजदूरी की राशि के निकासी करने के विरोध में गांव में बैठक करनेवालों को धमकी मिल रही है. रानीश्वर के पाटजोड़ गांव पर बिचौलिये पर मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी की राशि गबन का आरोप है. अब जो लोग उनकी मजदूरी की राशि वापस कराने की मांग कर रहे हैं उन्हें धमकाया जा रहा है. इस कारण ग्रामीण आक्रोशित हैं. ग्राम प्रधान विश्वनाथ घोष की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने गांव में बैठक की.
मामले की अगुवाई करनेवालों को धमकी देनेवाले ने बैठक में पहुंच कर ग्रामीणों से माफी भी मांगी है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिन पाटजोड़ में बिचौलिये व सीएसपी संचालक के मिलीभगत से मनरेगा के मजदूरों को अंधेरे में रख कर बायोमिट्रिक मशीन पर अंगूठे लगवाकर मजदूरी की राशि हड़प ली गयी थी. मजदूरों को इसकी भनक लगते ही गांव में हंगामा हो गया था. मजदूरों की राशि बिचौलिये से वापस कराने के लिए ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने पहल की थी. इसके बाद गांव के शांतिराम घोष के द्वारा मामले की पहल करनेवाले को धमकी दिये जाने के विरोध में ग्रामीण एकजुट होकर बैठक की तथा कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




