दुमका के मयुराक्षी नदी पर बनेगा राज्य का सबसे लंबा पुल

दुमका : उपराजधानी दुमका में मयुराक्षी नदी पर अब झारखंड का सबसे लंबा पुल बनेगा. शहर से सटे दुमका एयरपोर्ट-चकलता पथ पर मुड़ाबहाल से आगे कुमड़ाबाद तथा मसलिया के सीतपहाड़ी मोड़ में सिंगरी-हरको पथ को जोड़ने वाला यह पुल मसलिया के मकरमपुर को जोड़ेगा. इस उच्चस्तरीय पुल के बन जाने से जिले की एक बड़ी […]
दुमका : उपराजधानी दुमका में मयुराक्षी नदी पर अब झारखंड का सबसे लंबा पुल बनेगा. शहर से सटे दुमका एयरपोर्ट-चकलता पथ पर मुड़ाबहाल से आगे कुमड़ाबाद तथा मसलिया के सीतपहाड़ी मोड़ में सिंगरी-हरको पथ को जोड़ने वाला यह पुल मसलिया के मकरमपुर को जोड़ेगा. इस उच्चस्तरीय पुल के बन जाने से जिले की एक बड़ी आबादी दुमका शहर के 14-15 किलोमीटर नजदीक आ जायेगी. फिलवक्त मकरमपुर से दुमका जिला मुख्यालय की दूरी 30 किलोमीटर से भी अधिक है.
दुमका शहर आने के लिए मकरमपुर के आसपास के दर्जनों पंचायतों के ग्रामीणों को कुमड़ाबाद के रास्ते आसनसोल-चकलता रोड से एयरपोर्ट होते हुए आना पड़ता है. पर पुल बन जाने से ऐसे लोग सीधे मकरमपुर से कुमड़ाबाद होते हुए दुमका पहुंच पायेंगे. यह दूरी मात्र 15 किलोमीटर होगी.
योजना प्राधिकृत समिति ने दी मंजूरी : झारखंड सरकार की योजना प्राधिकृत समिति ने गुरुवार को रांची में इस योजना को मंजूरी दे दी है. विकास आयुक्त अमित खरे की अध्यक्षता में हुई उक्त बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए 208.11 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है. पहुंच पथ सहित 2.800 किलोमीटर लंबे इस पुल की चौड़ाई 16 मीटर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




