तीर्थाटन के लिए संतालपरगना के 1000 बुजुर्ग हरिद्वार व ऋषिकेश गये

दुमका : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत संताल परगना के छह जिलों के बीपीएल परिवारों के 1000 बुजुर्गों को हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए विशेष ट्रेन को पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी तथा कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी द्वारा संयुक्त रूप से दुमका रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मंत्री डॉ लोइस […]
दुमका : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत संताल परगना के छह जिलों के बीपीएल परिवारों के 1000 बुजुर्गों को हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए विशेष ट्रेन को पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी तथा कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी द्वारा संयुक्त रूप से दुमका रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा :
गरीब परिवारों के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराकर सरकार ने उनके सपनों को साकार किया है. पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने तीर्थ यात्रियों से कहा कि वे झारखंड के विकास और खुशहाली के लिए दुआ मांगकर वापस आयें. पर्यटन केवल देशाटन के लिए नहीं बल्कि गरीब परिवारों के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना भी पर्यटन है. यह सोच शासन के मानवीय पहलु को उजागर कराता है तथा सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




