बासुकिनाथ में भी सड़क हादसे में चालक की मौत व दो घायल

Updated at : 16 Jun 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
बासुकिनाथ में भी सड़क हादसे में चालक की मौत व दो घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर गरडी के समीप चिप्स ओवरलोडेड ट्रक बीआर06जीबी/6088 एवं दूसरी खाली ट्रक बीआर -21जी/8145 के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें बिहार, छपरा के रहनेवाले ट्रक चालक प्रभात कुमार (52 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं बिहार शेखपुरा के रहनेवाले दूसरे ट्रक के चालक प्रताप कुमार एवं […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर गरडी के समीप चिप्स ओवरलोडेड ट्रक बीआर06जीबी/6088 एवं दूसरी खाली ट्रक बीआर -21जी/8145 के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें बिहार, छपरा के रहनेवाले ट्रक चालक प्रभात कुमार (52 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं बिहार शेखपुरा के रहनेवाले दूसरे ट्रक के चालक प्रताप कुमार एवं खलासी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है. चिप्स ओवरलोडेड ट्रक देवघर की और जा रही थी की तेज गति में विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित खाली ट्रक ने सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों ट्रक के परखचे उड़ गये. दोनों ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola