Dhanbad news : बायोमीट्रिक सिस्टम में हाजिरी छूटने पर मजदूरों ने की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad news : बायोमीट्रिक सिस्टम में हाजिरी छूटने पर मजदूरों ने की नारेबाजी

Dhanbad news : बायोमीट्रिक सिस्टम में हाजिरी छूटने पर मजदूरों ने की नारेबाजी

विज्ञापन

Dhanbad news : सेंद्रा बांसजोडा कोलियरी के कर्मियों ने शुक्रवार को बायोमेट्रिक हाजिरी में एक दिन की हाजिरी छूट जाने खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रबंधक के आश्वासन के बाद मजदूरों का विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया. दिन के करीब 12 बजे मजदूरों को डेमो स्लिप देखने के बाद पता चला कि 18 जून का कोलियरी के सभी मजदूरों की एक दिन की हाजिरी छूट गयी है. उससे मजदूरों ने नारेबाजी की. नेतृत्व कर रहे जमसं के सिजुआ क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय कुमार यादव और बांसजोड़ा कोलियरी शाखा अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि अक्सर बायोमीट्रिक हाजिरी बनाने में इस तरह की गडबड़ी मिलती है. आंदोलन में प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, रोबिन कुमार, अजय यादव, मदन कुमार, श्रवण, त्रिवेदी तिलक, कुमार सिंह, मधुसूदन महतो, ब्रह्मदेव दुसाध, हीरा भुइयां, हरि मांझी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola