धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म, जांच कराएगा बीसीसीएल प्रबंधन
धनबाद का केंद्रीय अस्पताल, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया.
Dhanbad Crime News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान पर दीपक मुंडा उर्फ अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि बीसीसीएल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से धर्मेंद्र की रिपोर्ट
Dhanbad Crime News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के सेंट्रल अस्पताल के बाथरूम में बुधवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. उसके फर्द बयान पर सरायढेला थाना में गुरुवार को आरोपी धनबाद थाना क्षेत्र निवासी दीपक मुंडा उर्फ अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच को लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है.
आपके शहर में
पहले भी प्रपोज कर चुका था आरोपी
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह सात बजे दीपक मुंडा उसे रोका और बोला की तुम्हें कब से बुला रहे हैं सुनती नहीं हो, उसके बाद धमकी देते हुए बोला कि अभी सेंट्रल अस्पताल ओपीडी के पास आ जाना, नहीं तो तुम्हें कुछ कर देंगे. उसने बताया कि युवक ने पहले भी दो बार उसे प्रपोज किया था, लेकिन उसने मना कर दिया था. बुधवार को धमकी के बाद वह डर गयी और उससे मिलने सेंट्रल अस्पताल ओपीडी के पास चली गयी. कुछ देर बाद दीपक आया और बोला कि तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध बनाना है.
नशीली पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म
इतना कहते ही उसने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी. जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक बाथरूम में पाया, उसके कपड़े खुले हुए थे. शरीर में कई स्थानों पर काटने का निशान था. वह दरवाजा खटखटाने लगी, तो एक महिला आयी. इसके बाद उसी महिला के मोबाइल से उसने अपने घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन पहुंचे और इलाज कराने उसे एक अस्पताल ले गये.
इसे भी पढ़ें: गेतलसूद वाइन शॉप फायरिंग कांड का खुलासा : हथियार के साथ तीनों बदमाश गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अब घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. वहीं इस घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने बताया कि घटना स्थल सेंट्रल अस्पताल दिखाया गया है. ऐसे में जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जायेगा और मामले की जांच करायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें: दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए