ePaper

धनबाद में साइबर ठगी के पैसों से जेवर खरीद रहा युवक गिरफ्तार, आसनसोल पुलिस ने दबोचा

Updated at : 06 Mar 2026 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Cyber Crime

आसनसोल पुलिस को काफी अरसे से थी युवक की तलाश.

Dhanbad Cyber Crime: धनबाद के सरायढेला में साइबर ठगी के पैसों से सोने-हीरे के जेवर खरीदने वाला युवक गिरफ्तार किया गया. आसनसोल पुलिस ने पूर्वी टुंडी निवासी विश्वजीत कुमार दास को स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा. आरोपी साइबर ठगों के पैसे से जूलरी खरीदकर उसे ठिकाने लगाने के नेटवर्क में शामिल बताया जा रहा है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Dhanbad Cyber Crime: धनबाद में साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पश्चिम बंगाल की आसनसोल पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों से सोने और हीरे के जेवर खरीदने वाले एक युवक को सरायढेला इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड निवासी विश्वजीत कुमार दास के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने के काम में शामिल था.

आसनसोल पुलिस को मिले थे ठोस सबूत

आसनसोल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि विश्वजीत कुमार दास के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं. इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी. जांच में सामने आया कि पश्चिम बंगाल में सक्रिय साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे. इसके बाद उन पैसों को सुरक्षित तरीके से खर्च करने के लिए आरोपी जैसे लोगों की मदद ली जाती थी.

ठगी के पैसों से खरीदता था महंगे जेवर

पुलिस के अनुसार विश्वजीत कुमार दास का मुख्य काम साइबर ठगी से आये पैसों को जूलरी दुकानों में खर्च करना था. वह अलग-अलग शहरों की जूलरी दुकानों में जाकर सोने और हीरे के महंगे जेवर खरीदता था. इससे ठगी के पैसों को ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था. पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले आसनसोल की एक जूलरी दुकान से भी जेवर की खरीदारी की थी.

पहले भी पुलिस के हाथ से बच निकला था आरोपी

आसनसोल की जूलरी दुकान से खरीदारी के दौरान पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिल गयी थी. हालांकि तब तक वह मौके से फरार हो चुका था. इसके बाद पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी और उसके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही थी.

सरायढेला में खरीदारी के दौरान पकड़ा गया

गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी धनबाद के सरायढेला इलाके की एक जूलरी दुकान में जेवर खरीदने पहुंचा है. सूचना मिलते ही आसनसोल पुलिस की टीम सरायढेला पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: गेतलसूद वाइन शॉप फायरिंग कांड का खुलासा : हथियार के साथ तीनों बदमाश गिरफ्तार

पुलिस कर रही है पूरे नेटवर्क की जांच

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola