धनबाद के बेहराकुदर में आपसी रंजिश में बमबाजी, इलाके में मची अपरा तफरी
धनबाद के बेहराकुदर बस्ती में आपसी रंजिश में हो रहे झगड़े. फोटो: प्रभात खबर
Dhanbad Crime News: धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र की बेहराकुदर बस्ती में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट के दौरान सुतली बम फोड़े जाने से इलाके में दहशत फैल गई. घटना में कई लोग घायल हुए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट
Dhanbad Crime News: झारखंड के धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र की बेहराकूदर बस्ती में आपसी रंजिश के कारण दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गयी.विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी. अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आये.
आपके शहर में
दो गुटों के बीच हुई मारपीट
स्थानीय लोगों के अनुसार बेहराकुदर बस्ती में लंबे समय से दो गुटों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और कई लोग इस झड़प में घायल हो गये. घटना के दौरान आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया.
बमबाजी से इलाके में फैली दहशत
मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने अचानक सुतली बम फोड़ दिया. बम फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. धमाके के बाद वहां मौजूद लोग घबरा गये और आसपास के घरों के लोग भी बाहर निकल आये. बमबाजी की घटना के कारण कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना की पुलिस तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में गश्त शुरू की और लोगों से पूछताछ की. मौके पर मौजूद लोगों ने एक संदिग्ध बाइक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
घटनास्थल से सुतली बम के अवशेष बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से सुतली बम के कुछ अवशेष भी बरामद किये हैं. पुलिस का मानना है कि बमबाजी में इन्हीं सुतली बमों का इस्तेमाल किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: गेतलसूद वाइन शॉप फायरिंग कांड का खुलासा : हथियार के साथ तीनों बदमाश गिरफ्तार
आपसी रंजिश को बताया जा रहा कारण
प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे आपसी रंजिश को मुख्य कारण बताया जा रहा है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए